{"_id":"6668f35ca0c7009564015c16","slug":"8-thousand-kashmiri-pandits-today-departure-for-srinagar-for-kheer-bhawani-fair-jammu-news-c-10-jam1008-378483-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से 200 बसों में आठ हजार कश्मीरी पंडित आज खीर भवानी मेले के लिए होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से 200 बसों में आठ हजार कश्मीरी पंडित आज खीर भवानी मेले के लिए होंगे रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नगरोटा से सुबह छह बजे मंडलायुक्त जम्मू बसों को करेंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीरी पंडितों की आस्था का महापर्व खीर भवानी मेला इस वर्ष ज्येष्ठ अष्टमी पर 14 जून को मनाया जाएगा। कश्मीर घाटी में गांदरबल जिले में खीर भवानी मंदिर में हर साल मेला लगता है। इस बार जम्मू से मेले में शामिल होने के लिए आठ हजार के करीब कश्मीरी पंडित श्रद्धालु बुधवार की सुबह करीब 200 बसों से जाएंगे।
नगरोटा पोस्ट से सुबह छह बजे मंडलायुक्त जम्मू इन बसों को रवाना करेंगे। राहत एवं पुनर्वास कार्यालय जम्मू द्वारा बसों की व्यवस्था की गई है। विभाग के आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी ने कहा कि आठ हजार के करीब लोगों ने पंजीकरण करवाया था। सुबह छह बजे दो सौ बसों से श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा के बीच घाटी की तरफ रवाना किया जाएगा। इन्हीं बसों से श्रद्धालु वापस जम्मू भी आएंगे। सभी तरह की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित जम्मू से खीर भवानी मेले में शामिल होने जाते हैं।
जानीपुर में लगेगा मेला, तैयारियां मुकम्मल
कश्मीर के साथ अब जम्मू के जानीपुर में भी खीर भवानी का मेला होता है। इसको लेकर भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जानीपुर स्थिति माता खीर भवानी मंदिर में 13 जून की शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। 14 जून को दिन भर धार्मिक कार्यक्रम होता है, जिसमें भजन संकीर्तन के साथ कश्मीरी पंडित महिलाएं पारंपरिक पूजा-अर्चना करती हैं। ब्यूरो