फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   8 Lashkar Militants Arrested by Indian Army in Kashmir

बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने 8 आतंकी दबोचे

Mon, 27 Oct 2014 01:47 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
8 Lashkar Militants Arrested by Indian Army in Kashmir

सोपोर में सुरक्षा बलों ने लश्कर के आठ आतंकियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर विधानसभा चुनाव में खलल डालने की बड़ी साजिश को नाकाम बना दिया। पुलिस और सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा द्वारा घाटी में युवाओं को बरगलाकर संगठन में भर्ती करने की मुहिम चलाई जा रही थी।

विज्ञापन


इस मुहिम में जुटे संगठन के आठ आतंकियों को जिला बारामुला के सोपोर के अलग-अलग इलाकों से दबोचकर सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की। शनिवार को ही चुनाव आयोग की ओर से रियासत में पांच चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकियों में से कुछ हाल ही में संगठन में शामिल हुए थे और उन्हें युवाओं को भर्ती करने और क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान खलल डालने की थी साजिश

8 Lashkar Militants Arrested by Indian Army in Kashmir

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीमा और नियंत्रण रेखा पार से घुसपैठ की कोशिशें नाकाम होने के बाद आतंकी संगठनों द्वारा घाटी के युवाओं को बरगलाकर भर्ती किया जा रहा है ताकि विधानसभा चुनावों में खलल डाला जा सके।

पुलिस के मुताबिक संगठन में युवाओं को भर्ती करने और उन्हें सोपोर और आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कमान सोपोर में सक्रिय पाक आतंकी एवं लश्कर कमांडर उमर खेताब ने संभाल रखी है। खेताब को पाकिस्तानी आतंकी एवं लश्कर कमांडर हंजुला निर्देशित करता है।

सुरक्षा बलों द्वारा दबोचे गए आतंकियों में से रईस अहमद भट, सज्जाद अहमद भट और शब्बीर अहमद कुमार निवासी हरवन (सोपोर), लतीफ अहमद गुजर, जुबेर अहमद गुजर, मोहम्मद कासिम गुजर, मोहम्मद इकबाल गुजर और हाकिम दीन गुजर जलूरा गांव (गुजरपट्टी) के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक आतंकियों के पास से आठ यूबीजीएल, पांच चीन निर्मित ग्रेनेड, एके-47 के 100 राउंड सहित कुछ अन्य असलाह भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आतंकियों के कुछ आतंकी घटनाओं में शामिल होने की जांच की जा रही है।

लोलाब में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

8 Lashkar Militants Arrested by Indian Army in Kashmir

चुनाव की घोषणा के साथ ही सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को एक पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने जिला कुपवाड़ा के लोलाब इलाके (अंदरबग) में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।

सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाने से  एक एके-56 राइफल, पांच एके मैग्जीन, एक हजार राउंड, एक यूबीजीएल, दो यूबीजीएल ग्रेनेड, चार पिस्टल, चार पिस्टल मैग्जीन, 32 पिस्टल राउंड और 21 ग्रेनेड सहित कुछ अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed