फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   77 year record in Jammu and Kashmir, two crore tourists arrived

Tourism : जम्मू-कश्मीर में 77 साल का रिकॉर्ड, पहुंचे दो करोड़ पर्यटक, फल-फूल रहा है होटल उद्योग

Sat, 06 Jan 2024 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 05:56 AM IST
सार

यह पिछले 77 साल में सबसे अधिक है। यह अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद चार साल में केंद्र शासित प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। इससे रोजगार बढ़े हैं।

विज्ञापन
77 year record in Jammu and Kashmir, two crore tourists arrived
श्रीनगर स्थित डल झील का नजारा - फोटो : बारिस जरगर

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर में पिछले साल रिकॉर्ड दो करोड़ पर्यटक आए। यह पिछले 77 साल में सबसे अधिक है। यह अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद चार साल में केंद्र शासित प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। इससे रोजगार बढ़े हैं। होटल उद्योग फल-फूल रहा है। पिछले वर्ष यहां 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हुई।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि प्रसिद्ध फ्रांसीसी समाचार पत्र ल फिगारो ने कश्मीर के उभरते आकर्षण पर एक रिपोर्ट पेश की है। इसमें इसे दशकों के संघर्ष के बाद विदेशी यात्रियों के लिए खुलने वाला एक भूला हुआ स्वर्ग बताया गया है। बेरेनिस डेब्रास ने अपने लेख में श्रीनगर को हिमालय की तलहटी में शांति के स्वर्ग के रूप में चित्रित किया है।
विज्ञापन


वह लिखते हैं, डल झील की खामोशी में घिरी हुई नाव शांत पानी में खूबसूरती से सरकती है। ऐसा प्रतीत होता है कि समय ने अपनी सांसें रोक ली हैं और पक्षी धीरे-धीरे फुसफुसा रहे हैं। जब सब्जी विक्रेता एक नाव से दूसरी नाव पर बातचीत में लगे होते हैं तो तैरता हुआ बाजार जीवंत हो उठता है। सदियों पुरानी परंपरा अपरिवर्तित बनी हुई है, कश्मीरी कहवा की सुगंध प्रामाणिक अनुभव प्रदान करती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


जादू और आकर्षण का नया युग
प्रवक्ता ने कहा कि ल फिगारो की रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि यह जम्मू-कश्मीर के संघर्षग्रस्त अतीत से एक समृद्ध वर्तमान तक की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती है। भूले हुए स्वर्ग को विश्व मंच पर अपनी स्थिति फिर से हासिल करने के रूप में चित्रित किया गया है, जो जादू और आकर्षण के एक नए युग का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed