फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   75 crore grant for roads at kathua

75 करोड़ से चमकेंगी कठुआ की सड़कें

Sat, 14 Mar 2015 07:08 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
75 crore grant for roads at kathua

वर्षों से डबल लेन की राह देख रहे दियालाचक-छलां सड़क मार्ग के दिन जल्द बदल सकते हैं। एक ओर जहां केंद्र सरकार ने सीआरएफ में इजाफा किया है, वहीं लोकनिर्माण विभाग ने इस मार्ग को डबल लेन करने के लिए 75 करोड़ का प्रस्ताव सचिवालय भेज दिया है। उप मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में पड़ने से इस मार्ग को मंजूरी मिलने के आसार और भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


राज्य में हाईवे के बाद घाटी जाने के लिए छोटा और महत्वपूर्ण दियालाचक्क छलां मार्ग अपनी खस्ताहालत के चलते वाहन चालकों के लिए दिक्कतें पैदा करता रहा है। दियालाचक्क से छलां तक धार रोड से मिलने वाले इस 26 किलोमीटर लंबे पहाड़ी संकरे मार्ग पर दिन-प्रतिदिन वाहनों की आवाजाही में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


खासकर बाहरी राज्यों से आने वाले मालवाहक वाहन घाटी जाने के लिए हाईवे से इस शार्ट कट मार्ग से जाना पसंद करते हैं, लेकिन डींगा अंब से लेकर गलक तक पहाड़ी और सिंगल लेन होने के कारण वाहन चालकों के लिए खतरे से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान हथेली पर लेकर चलते हैं लोग

75 crore grant for roads at kathua

इसी मार्ग के जरिए बिलावर तहसील के लोग जम्मू और फिर कठुआ आदि जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बारिश के दिनों में यह मार्ग कई बार पस्सियां गिरने के कारण अवरुद्ध हो जाता है, जिसमें कई वाहन घंटों तक बीच रास्ते में फंसे रहते हैं। मार्ग पर जगह-जगह पर बडे़-बडे़ गड्ढे होने से वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी रहती है।

मार्ग की चौड़ाई इतनी कम है कि कई जगहों पर तो आमने-सामने से वाहन आने पर चालकों को खतरा मोल लेकर अपनी गाड़ी को पार ले जाना पड़ता है। सड़क के किनारे करीब एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे होना छोटे वाहन चालकों के लिए तो मुसीबत बन चुके हैं। प्रपोजल भेजे जाने के बाद से उम्मीदें बढ़ गई हैं कि आने वाले वर्षों में इस मार्ग पर सुगम यात्रा की जा सकेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता केएस नथियाल ने बताया कि सीआरएफ के तहत इस सड़क के विस्तारीकरण के लिए 75 करोड़ का प्रपोजल हाल ही में भेजा गया है। मंजूरी मिलने और फंड जारी होने के साथ ही काम तेजी से शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed