{"_id":"3199f80b8a8b81282283fc4a45761fe2","slug":"7480-candidates-get-counciling-to-bachelor-of-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 7,480 ने कराई काउंसलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 7,480 ने कराई काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
Updated Sat, 21 Jun 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 22 सेंटरों पर बीएड काउंसलिंग के पांचवें दिन 38,001 से 55,000 रैंक तक के सत्रह हजार अभ्यर्थियों में से 7,480 ने काउंसलिंग कराई। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 264 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार की सुबह 272 अभ्यर्थियों ने टोकन लिए थे। इनमें से 264 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई। वहीं, काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को 21 जून की रात बारह बजे तक कालेज की च्वाइस भरने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य काउंसलिंग सह समन्वयक सुनील काबिया ने बताया कि बीएड काउंसलिंग के छठवें दिन प्रदेश के 22 केंद्रों पर 55,001 से 71,000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इस रैंक तक के 608 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है।
विज्ञापन