{"_id":"662c0014c09131d24b0795f3","slug":"72-32-percent-voting-in-jammu-parliamentary-seat-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Elections : जम्मू संसदीय सीट पर जमकर हुआ मतदान, 72.32 फीसदी पहुंचा आंकड़ा; सीमाई इलाकों में भी खूब पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Elections : जम्मू संसदीय सीट पर जमकर हुआ मतदान, 72.32 फीसदी पहुंचा आंकड़ा; सीमाई इलाकों में भी खूब पड़े वोट
Sat, 27 Apr 2024 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:59 AM IST
सार
चुनाव में 72.32 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ 22 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया।
विज्ञापन
रियासी का एक मतदान केंद्र...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के तहत जम्मू संसदीय सीट पर शुक्रवार को लोकतंत्र का जश्न खूब मना। चुनाव में 72.32 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ 22 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया।
विज्ञापन
जम्मू, सांबा, रियासी व राजोरी के 18 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइनें नजर आ रही थीं। पूरे संसदीय क्षेत्र में बने 2416 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जम्मू और सांबा के पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों ने जमकर मतदान किया।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे तक मतदान की गति धीमी रही। पूरे संसदीय क्षेत्र में 10.39 फीसदी लोगों ने वोट डाले। सुबह 11 बजे तक 25.93, एक बजे तक 42.88, तीन बजे तक 57.76 और शाम पांच बजे तक 67.22 फीसदी मतदान हुआ। मतदान समाप्ति तक यह प्रतिशत 72.32 तक पहुंच गया। चुनाव में 17.80 लाख मतदाता थे, जिनके लिए 15 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। चुनाव में 10 पिंक बूथ, 10 दिव्यांग, नौ युवा तथा 12 ग्रीन बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
देर रात तक ईवीएम जमा करने के लिए लगी रही भीड़
जम्मू में पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रॉंग रूम में देर रात तक ईवीएम मशीन पहुंचाने के लिए भीड़ लगी रही। दूरदराज के इलाकों से मतदान केंद्र को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पहुंचाया गया। जीपीएस के जरिये सभी वाहनों की निगरानी की गई।
पूरे संसदीय क्षेत्र में चुनाव सकुशल तथा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कई जगहों पर देर शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। भीषण गर्मी के बाद भी लोगों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए बधाई। खासकर पहले वोटरों को।
-पीके पोल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
इस बार और पिछली बार मतदान प्रतिशत
- 2024---- 72.32
- 2019---- 72.16