फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह गंभीर रूप से घायल

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, छह गंभीर रूप से घायल
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव करोयाल में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से तेजधार हथियार चले, जिसमें कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मिनी बस में डाल कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मदन लाल और सतपाल दोनों भाई हैं। काफी अर्से से इन दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन झगड़े होते रहते थे। शनिवार को भी झगड़ा शुरू हुआ जो हिंसक रूप ले लिया। तेजधार हथियार भी चल गए। सपपाल की पत्नी मखनू ने पुलिस को बताया कि मास्टर मदन लाल, उनका बेटा सुभाष कुमार और पांच अन्य लोगों ने सुबह हम पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में विकास शर्मा, इसकी पत्नी निशा देवी, सत पाल शर्मा, इनके दो बेटे सुनील शर्मा व संजीव कुमार घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने सत पाल की बेटी निशा व उनके दामाद विकास को भी नहीं बख्शा। बीच बचाव करने पर उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। बिश्नाह पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed