फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पंचायतों का प्रशिक्षण शुरू

पंचायतों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
पंचायतों का प्रशिक्षण शुरू
जम्मू। जम्मू जिले के सरपंचों की कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू हो गई। ट्रेनिंग के दौरान सरपंच पंचायती राज एक्ट की बारीकियों से रूबरू होंगे। इसके साथ ही उन्हें पार्टिसिपेटिव प्लानिंग, बजटिंग, अकाउंटिंग सोशल आडिट आदि की जानकारी दी जाएगी। सभी सत्र इंटरेक्टिव होंगे। इनमें प्रशिक्षु सरपंचों को गांवों के विकास में लोकल गवर्नेंस के रोल, डेवलपमेंट प्रोग्रामों, पंचायतों के स्रोत और इनके इस्तेमाल पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीओ जम्मू के मुताबिक सरपंचों को पहले दिन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल, पीपुल्स पार्टिसिपेशन इन डेवलपमेंट, गुड गवर्नेंस और लीडरशिप स्किल्स पर व्याख्यान दिए गए। इससे पूर्व डीसी रमेश कुमार ने इस चार दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज किया। उन्होंने पंचायतों की कार्रवाई को स्वस्थ और वाइब्रेंट बनाए जाने की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के जरिये सरपंचों को जरूरी जानकारी से लैस किया जाएगा। उन्हें उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दिए जाने के साथ ही इस काबिल बनाया जाएगा कि वह अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन बेहतरीन तरीके से कर सकें। उन्होंने सरपंचों से स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, इम्युनाइजेशन और दूसरे राज्य और केंद्र पोषित कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed