फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पचास फीसदी से अधिक पार्षद हिंदी में लेंगे शपथ

पचास फीसदी से अधिक पार्षद हिंदी में लेंगे शपथ

Thu, 01 Nov 2018 04:20 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
पचास फीसदी से अधिक पार्षद हिंदी में लेंगे शपथ
अमित वर्मा
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम जम्मू के नवनियुक्त पचास फीसदी से अधिक पार्षद (काउंसलर) हिंदी में शपथ लेंगे। अंग्रेजी, डोगरी, उर्दू, संस्कृति और पंजाबी में भी पार्षद शपथ लेंगे। प्रत्येक पार्षद को स्टेज पर शपथ के लिए कुछ मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें शपथ ग्रहण करने के साथ हस्ताक्षर आदि औपचारिकताएं पूरी होंगी। मंडलायुक्त संजीव वर्मा पार्षदों को शपथ ग्रहण कराएंगे। समारोह में एक हजार के करीब लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रत्येक पार्षद को अपने साथ तीन सदस्य लाने की अनुमति दी गई है, लेकिन पार्षदों और अन्य राजनीतिक द्वारा अधिक सदस्यों को लाने की मांग की गई। इसके चलते तय शेड्यूल से अधिक आमंत्रण कार्ड वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में कुल निगम के कुल 75 पार्षदों में से सबसे अधिक 38 पार्षद हिंदी में शपथ लेंगे। इसके अलावा अंग्रेजी में 18, डोगरी में 12, उर्दू में 3 और संस्कृति व पंजाबी में 2-2 पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम कांप्लेक्स में स्थापित असेंबली हाल में पार्षदों का नया सेशन शुरू होगा। इसके लिए असेंबली हाल को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर, डिप्टी मेयर के अलग कार्यालय के साथ असेंबली हाल में 90 सोफे स्थापित किए गए हैं। जिसमें प्रत्येक पर तीन पार्षद बैठ सकेंगे। कुल पार्षदों में से मेयर और डिप्टी मेयर पार्षद सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

पार्षदों के लिए पार्किंग बड़ी चुनौती
नगर निगम कांप्लेक्स में नवनियुक्त मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के लिए पार्किंग बड़ी चुनौती रहेगी। मौजूदा व्यवस्था में निगम कांप्लेक्स में पहले ही पार्किंग की हालत पतली है। कांप्लेक्स में निगम वाहनों के अलावा यहां स्थापित बैंक व अन्य कार्यालयों में आने वाले लोगों के वाहन भी खड़े रहते हैं। ऐसे में 75 पार्षदों के एक साथ पहुंचने पर उनके वाहन कहां खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed