{"_id":"5b352ddd4f1c1b6c4d8b926d","slug":"71530211805-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग बंद होने से घाटी जाने वाले ट्रक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग बंद होने से घाटी जाने वाले ट्रक फंसे
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामबन में पस्सियां गिरने के बाद राजमार्ग के बंद होने पर वीरवार को एक भी ट्रक को घाटी की तरफ रवाना नहीं किया गया। दिन भर शहर व आसपास के इलाकों में ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। ट्रक चालक अब बेसब्री से आगे बढ़ने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
रामबन में राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुबह से ही ट्रकों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां व अन्य कई इलाकों में ट्रकों की लंबी कतार लग चुकी थी। ट्रक चालकों को लग रहा था कि दोपहर 12 बजे के बाद अमरनाथ यात्रा के गुजरने के बाद सबको आगे बढ़ने की अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ। रामबन में शाम तक पस्सियां गिरने के बाद राजमार्ग के बार-बार बंद होने का सिलसिला जारी रहा और पुलिस ने उधमपुर से एक भी ट्रक को आगे बढ़ने लगी अनुमति नहीं दी। दिन बढ़ने के साथ ट्रकों की कतार भी बढ़ती चली गई। ट्रकों के चालकों का कहना था कि राजमार्ग बंद होने के बाद कई दिन फंसे रहने की आशंका रहती है। जब भी ऐसी स्थिति बनती है, प्रशासन की तरफ से चालकों की किसी प्रकार की मदद भी नहीं की जाती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि अगर ज्यादा देर तक उन्हें आगे नहीं भेजा जाता है, तो उनके लिए पीने का पानी व अन्य व्यवस्था की जाए।