फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अमरनाथ यात्रियों ने राजमार्ग बंद कर किया प्रदर्शन

अमरनाथ यात्रियों ने राजमार्ग बंद कर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों ने राजमार्ग बंद कर किया प्रदर्शन
उधमपुर। बिना जत्थे के जा रहे अमरनाथ यात्रियों ने बालियां इलाके में रोके जाने पर राजमार्ग बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं का कहना था कि सभी पूरी तैयारी के साथ भोले के दर्शन के लिए निकले हैं, लेकिन पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही। बाद में तहसीलदार व डीएसपी हेडक्वार्टर ने श्रद्धालुओं को शांत कराया। इस दौरान एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इस बार अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को उधमपुर की सीमा से होकर गुजरने का समय दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। दोपहर 12 बजे तक उधमपुर की सीमा में पहुंचने वाले बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन कोई वाहन दोपहर 12 बजे के बाद आता है तो उसे आगे नहीं जाने दिया जाएगा। बुधवार को पहले जत्थे के गुजरने के बाद दोपहर करीब तीन बजे अमरनाथ यात्रियों के करीब 20 वाहन बालियां इलाके में पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों को बताया कि 12 बजे के बाद किसी को भी आगे नहीं भेेजा जाएगा, लेकिन अमरनाथ यात्री मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने राजमार्ग को बंद कर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के शुरू होते ही राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर व तहसीलदार उधमपुर मौके पर पहुंच गए और यात्रियों समझाने लगे।
विज्ञापन

दर्शन के लिए जाना चाहते थे पहले जत्थे के साथ
यात्रियों का कहना था कि सभी पहले जत्थे के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए निकले हैं और उनके लिए आगे जाना जरूरी है। इसलिए आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए। दोनों अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि नए आदेश के मुताबिक कोई भी 12 बजे के बाद आगे नहीं जा सकता है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी यात्री टिकरी चले जाएं, जहां लंगर में रात को रुकने के साथ खाने-पीने की व्यवस्था है। सुबह जत्थे के साथ सभी को रवाना कर दिया जाएगा। अधिकारियों के समझाने के बाद सभी शांत हुए और टिकरी की तरफ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed