फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   600 रुपये में घर चलाकर दिखाएं सरकार के मंत्री

600 रुपये में घर चलाकर दिखाएं सरकार के मंत्री

Tue, 27 Mar 2018 10:28 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
600 रुपये में घर चलाकर दिखाएं सरकार के मंत्री
‘600 रुपये में घर चलाकर दिखाएं सरकार के मंत्री’
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मांग पूरी होने तक धरना नहीं खत्म करने को चेताया, युवा संगठन ने आंदोलन का किया समर्थन

अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने राज्य सरकार से कहा है कि यदि उनका कोई मंत्री महज 600 रुपये में अपना घर चलाकर दिखाए तो वे अपना वेतन बढ़ाने की मांग नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उनको एक माह में काम करने के एवज में महज 600 रुपये मेहनताना देती है। इतनी कम राशि में हम अपने परिवार को क्या खिलाएं, जबकि पहले से ही महंगाई आसमान छू रही है। बच्चों को कैसे पढ़ाएं, जबकि निजी स्कूल भारी भरकम फीस वसूलते हैं। अपना और अपने परिवार का दवा-इलाज कैसे करवाएं, जबकि आज दवाइयां काफी महंगी हो गई हैं।
उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि दो सप्ताह से वे धरने पर बैठी हैं, लेकिन सरकार का कोई मंत्री उनका हाल जानने नहीं आया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार इसी तरह असंवेदनशील होकर कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाती रहेगी, तो वह दिन दूर नहीं जब सभी विभागों के मुलाजिम अपनी एकता कायम कर उसकी ईंट से ईंट बजा देंगे। आंगनबाड़ी वर्करों के समर्थन में युवा संगठन ने भी सरकार की नीतियों का विरोध किया है। रविवार को बैठक का आयोजन कर युवा संगठन के सदस्यों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर को उनका हक दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि एक तरफर सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है तो दूसरी और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत भी नहीं बना सकती है। महज 600 रुपये देकर सरकार उनसे महीने भर काम लेती है। इसमें परिवार का गुजारा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार में मंत्रियों को सोचना चाहिए कि क्या इतने से पैसे से घर चल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का महिला सशक्तीकरण का नारा एक छलावे से ज्यादा कुछ नहीं है। युवाओं को रोजगार के सपने दिखाने वाली पार्टियों के नेता आज सत्ता सुख भोग रहे हैं। अपना वेतन बढ़ाने के लिए तो वे संसद व विधानसभा में बवाल मचा देते हैं, लेकिन कर्मचारियों की उनको कोई फिक्र नहीं। संगठन के नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने वेतन बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं की तो वह भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed