{"_id":"5aa2e48f4f1c1bc1758b497f","slug":"71520624783-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्\nची की हत्या मामले में कई इलाकों में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच् ची की हत्या मामले में कई इलाकों में बाजार बंद
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/हीरानगर। रसाना में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग और वीरवार को शांति मार्च निकाल रहे लोगाें पर लाठीचार्ज के विरोध में हिंदू एकता मंच के आह्वान पर हीरानगर, चड़वाल, कूटा और दियालचक के बाजार लगातार दूसरे दिन भी बंद रहे। कई इलाकों में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी हुए। जिला में बार एसोसिएशन ने भी कामकाज ठप रखकर सीबीआई जांच की मांग को समर्थन दिया।
हीरानगर कसबे में मंच के नेताओं ने व्यपार मंडल के सहयोग से जुलूस भी निकाला। बाजार से होते हुए यह जुलूस एसडीएम कार्यालय के समक्ष खत्म हुआ। जहां लोगों ने सरकार से आठ वर्षीय बच्ची की हत्या मामले की जांच की सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। मंच के प्रधान विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मंच की एक ही मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो। इसके अलावा मंच कुछ नहीं चाहता। इस मांग को जायज ठहराते हुए कई राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन मंच से जुडे़ भी रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांग को मानने की बजाय लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। वीरवार को भी मंच द्वारा चड़वाल में शांतिपूर्ण तरीके मार्च निकाला जा रहा था, लेकिन पुलिस ने निहत्थे लोगों पर लाठियां चलाईं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार या प्रशासन को शांति मार्च जैसे संघर्ष पर एतराज है, तो क्या वे उग्र प्रदर्शन चाहते हैं? मंच अपनी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और जितना उन्हें दबाने का प्रयास किया जाएगा, वे उतना मजबूत होकर निलेंगे।