फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जबरन सफाई कराने पर रोष

जबरन सफाई कराने पर रोष

Fri, 19 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जबरन सफाई कराने पर रोष
उधमपुर। जिला प्रशासन की तरफ से शहर को गंदगी से निजात दिलाने के लिए सफाई का प्रयास किया गया। वीरवार को सुबह करीब छह बजे डीसी के निर्देश पर दोमेल, सलाथिया चौक, डीसी कार्यालय के बाहर सफाई कराई गई। इसका पता चलते ही सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर परिषद के कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को जैसे ही प्रशासन की तरफ से सफाई कराने का पता चला तो वे इकट्ठे हो गए और उन्होंने शहर में सफाई रुकवा दी। इसके बाद सीईओ नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान डेविड ने बताया कि सीईओ ने शहर में गाड़ियां निकलवा कर सफाई कराने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद कर्मियों ने कचरा उठा कर सीईओ कार्यालय के बाहर बिखरा दिया। उन्होंने बताया कि जब हड़ताल खुलने के प्रयास चल रहे थे तो बलपूूर्वक सीईओ ने पुलिस की मौजूदगी में काम कराने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मियों पर पुलिस बल बुलाने का मतलब है सफाई कर्मचारियों को परेशान किया जाना। उनकी मांगें जायज हैं। यदि नगर परिषद मांगों को पूरा नहीं कर सकता तो आला अधिकारियों को लिखित में भेज कर उसकी कापी कर्मियों को दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की रीढ़ हैं तो आज उसकी हड्डी को तोड़ने का प्रयास किया गया। मांगें मनवाने के लिए काम छोड़ हड़ताल के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने डीसी से मांगें शीघ्र पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसीआर, डीएसपी, एसएचओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ संतोष कोतवाल सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे।
भाजपा प्रदेश महासचिव ने दिया आश्वासन
मामले का पता चलते ही भाजपा के प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान के लिए कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह तक का समय दिया है। समाधान न होने पर शहर में शांतिपूर्वक रैली निकाली जाएगी।
यह हैं मांगें
सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मियों को पक्का करने, एमपीएस का पैसा खाते में जमा कराने, कर्मियों की संख्या बढ़ाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed