फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   टीवी चैनल के खिलाफ कुलगाम में मामला दर्ज

टीवी चैनल के खिलाफ कुलगाम में मामला दर्ज

Thu, 18 Jan 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
टीवी चैनल के खिलाफ कुलगाम में मामला दर्ज
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने एक निजी टीवी चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार टीवी चैनल द्वारा कोकरनाग मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के बदले बेकसूर युवाओं को दिखाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि एक निजी न्यूज़ चैनल द्वारा कोकरनाग मुठभेड़ में मारे गए वानिगुंड के रहने वाले आतंकी फरहान वानी की जगह दो निर्दोष युवाओं को दिखाया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर 15/01/2018 को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन दो निर्दोष युवाओं की तस्वीर को चैनल द्वारा दिखाया गया था उनकी पहचान वानिगुंड कोइमुह निवासी फरहान शफी (12वी का छात्र) और रेड्वानी पायीन के फरहत रशीद (डिप्लोमा होल्डर) के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि 9 जनवरी को अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के लार्नू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में वानिगुंड के खुड्वानी का रहने वाला हिजबुल आतंकी फरहान वानी मारा गया था। इसी दिन न्यूज़ चैनल द्वारा मारे गए आतंकी की जगह इन दो बेगुनाह युवाओं को टेलीकास्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed