फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला सहित छह घायल

अस्पताल जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला सहित छह घायल

Tue, 16 Jan 2018 12:29 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला सहित छह घायल
डेमो इमेज

पुंछ। सोमवार को जिले की मेंढर तहसील में एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ला रही एंबुलेंस बीच रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अन्य वाहन से उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जबकि सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जिले की मेंढर तहसील के गांव कालाबन निवासी अनसल उल हक की पत्नी नाइमा कौसर को प्रसव पीड़ा हुई, तो परिवार ने क्षेत्र स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से महिला को उपजिला अस्पताल मेंढर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई।
विज्ञापन


एंबुलेंस जेके 12 8308 जब गर्भवती महिला और उसके परिजनों को लेकर मेंढर की तरफ आ रही थी कि गांव नरोल के पास एंबुलेंस की ब्रेक फेल हो गई। इस पर चालक ने वाहन को पहाड़ी की तरफ मोड़ कर उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में सवार गर्भवती महिला सहित छह लोगों को अन्य वाहन से उपजिला अस्पताल मेंढर लाया गया। घायलों में नाइमा कौसर, एफ एम पीडब्ल्यू जाइदा बी, सलीमा बी, यूनिस वकार, जैनब बी़, सगीरा बी सभी निवासी कालाबन शामिल हैं।


मामले को लेकर बीएमओ मेंढर डा. परवेज अहमद खान का कहना है कि एंबुलेंस चालककी सूझबूझ से गर्भवती महिला सहित सभी की जान बच गई और किसी को गंभीर चोट भी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed