{"_id":"5a5916544f1c1be2408b47e8","slug":"71515787860-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर मिली सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले की धमकी, पूरे शहर में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर मिली सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले की धमकी, पूरे शहर में हाई अलर्ट
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। फिदायीन हमले की सूचना पर शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की चट्ठा निवासी मनदीप सिंह को एक अज्ञात फोन पर सुरक्षाबलाें पर हमले की धमकी दी गई है, जिस पर उन्होंने पीसीआर जम्मू को सूचना दी।
विज्ञापन
पीसीआर के निर्देश पर जिले में भी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुत्रों के अनुसार सीरआरपीएफ, सेना व पुलिस कैंप पर फिदायीन हमले की धमकी को देखते हुए सुरक्षाबल सतर्क हो गए। सूत्र बताते हैं कि कहां पर हमला करना है या फिर कौन से सीआरपीएफ व सेना के कैंप पर हमला करना है इस बारे में कुछ नहीं बताया गया।
विज्ञापन
फिदायीन हमले की धमकी के बाद जम्मू संभाग में हाई अलर्ट कर दिया है। रात्रि को पुलिस एवं सुरक्षाबलों की ओर से अतिरिक्त नाके लगाए गए। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भी जवान सतर्क हो गए। सेना क्षेत्र माहेशवर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। क्षेत्र के संदिग्ध लोगाें पर भी नजर रखी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन