{"_id":"5a5c5c344f1c1b6d268b472b","slug":"70th-army-day-indian-army-killed-pakistan-army-soldiers-along-loc-in-jandrot-kotli-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्मी डे पर भारतीय सेना ने दिया बड़ा तोहफा, मारे 7 पाकिस्तानी सैनिक, 5 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी डे पर भारतीय सेना ने दिया बड़ा तोहफा, मारे 7 पाकिस्तानी सैनिक, 5 आतंकी ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी डे पर भारतीय सेना ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी के कोटली सेक्टर में सीजफायर का उल्लघंन किया गया। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 पाकिस्तानी सेना के जवानों को ढेर कर दिया और चार पाकिस्तानी सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। भारतीय सेना की ओर से अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाक द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के जांदरोट और कोटली इलाके में तबाही मचाई। दावा किया जा रहा है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 7 सैनिक मारे गए हैं, जबकि 4 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं इसमें पाक चौकियों को भी भारी नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय सेना के 70वें आर्मी डे पर जनरल बिपिन रावत ने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने इशारों में पाकिस्तान को चेताया और कहा कि अगर हमें मजबूर किया गया तो मजबूत कार्रवाई करने में हम पीछे नहीं हटेंगे। रावत ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन किया जा रहा है और ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि घुसपैठियों को भारत में घुसने के लिए पाकिस्तान की ओर से मदद मिलती है, इसलिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है और जरूरत पढ़ी तो हर संभव कदम उठाया जाएगा।
रावत ने कहा कि आधुनिकता पर जोर दिया जा रहा है, इसलिए कई चरणों में सेना को आधुनिक करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। लड़ाई की क्षमता में बढ़ावा से लेकर हवाई निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।
उड़ूी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सुरक्षबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 5 फिदायीन आतंकवादी मार गिराए। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एस पी वैद ने आतंकियो के मारे जाने की पुष्टि की है।
आईजीपी कश्मीर ने बताया कि, आतंकियो के एक समूह ने रात को नियंत्रण रेखा के पास उड़ी सेक्टर के दुलानजा क्षेत्र से घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों ने उन्हें रूकने की चेतावनी दी लेकिन वो नहीं माने जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें अब तक 5 आतंकियों मार गिराया गया है। वहां अभी भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की आंशका है जिनके साथ मुठभेड़ चल रही है।
एसपी वैद ने इस कामयाबी के लिए सुरक्षा बलों को को बधाई दी है। जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 5 आतंकियों के शव को बरामद कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। गृहमंत्री राजनात सिंह ने सुरक्षा बलों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है।
वहीं कुपवाड़ा सेक्टर से आतंकियों के 4 मददगार (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया गया है।