{"_id":"5a5855dd4f1c1bac3f8b4598","slug":"ceasefire-violation-by-pak-in-uri-sector-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में पाक चौकी तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में पाक चौकी तबाह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
सीमापार से होता बमबारी
- फोटो : ANI
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर भारत- पाक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी की गई है।
विज्ञापन
पाक रेंजर्स ने भारत सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाक ने हल्के हथियारों के साथ-साथ मोटार्र भी दागे। हालांकि भारतीय सेना ने भी पाक की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाक की कई चौकियां तबाह हुई है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस गोलाबारी में अब तक किसी भी प्रकार की हताहत की कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
सीमा पर पाक की ओर हो रही लगातार गोलाबारी को देखते हुए जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है। गौरतलब है कि पाक की ओर से कुछ दिनों पहले नौशेरा और पुंछ के सीमा से सटे इलाकों में भारी गोलाबारी की गई थी।
Jammu & Kashmir: Ceasefire violation continues along LOC in Uri's Kamalkote sector from midnight. More details awaited
— ANI (@ANI) January 12, 2018