{"_id":"28a9518ae7b2b427ca6437b300867329","slug":"70-percent-crop-destroyed-in-kashmir-due-to-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में 70 प्रतशित फसल हुई तबाह: रमण भल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में 70 प्रतशित फसल हुई तबाह: रमण भल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 26 Aug 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों घाटी में हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसन हुआ है। हार्टिकल्चर मंत्री रमण भल्ला के अनुसार ओलावृष्टि और दूसरे कारणों से कश्मीर संभाग में 40 से 70 प्रतिशत फलों की फसलें खराब हुई हैं। किसानों को सरकार हरसंभव सहायता देगी। वह मंगलवार को सदन की कार्रवाई के दौरान सदस्य मोहम्मद युसफ तारिगामी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रहे थे।
विज्ञापन
भल्ला ने कहा कि ओलावृष्टि से कश्मीर में फलों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जम्मू संभाग में इससे फलों को क्षति नहीं हुई है। सबसे अधिक 60 से 70 प्रतिशत फलों की फसल कुलगाम तथा कोयमू में खराब हुई। बारामुला में 50 प्रतिशत जबकि वत्तरगाम, लासर, अच्छाबल तथा छिजहामा में ओलावृष्टि तथा दूसरे कारणों से 50 प्रतिशत से अधिक फसलें नष्ट हुईं।
विज्ञापन
शोपियां, इमाम साहेब तथा यारीपोरा में भी किसानों की फसलें 50 से 60 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हुई। इसके अलावा हरमन, मलिक गुंड, जैनावोट तथा बदरहामा इलाकों में भी फसलों को नुकसान हुआ। मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार ने मुआवजा देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
कुलगाम जिले में हुए नुकसान की रिपोर्ट वहां के जिला विकास आयुक्त को सौंप दी गई है। सरकार ने अन्य जिलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।