फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   7 Pak terrorist hidden in Kandiyan forests of Keran sector - Ceasefire Violation

कश्मीर: कांदियान के जंगलों में छिपे सात आतंकी

Tue, 06 Jan 2015 01:50 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
7 Pak terrorist hidden in Kandiyan forests of Keran sector - Ceasefire Violation

जम्मू के सांबा और कठुआ सेक्टर में भीष्ण गोलीबारी के बीच आतंकियों ने कश्मीर में भी घुसपैठ की है। खबर है कि कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सात आतंकी घुस आए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये सातों आतंकी रविवार को लाइन ऑफ कंट्रोल पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसे हैं। सातों आतंकी केरन के कांदियान के जंगलों में छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


सेना को आतंकियों की घुसपैठ की खबर मिलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। रविवार को ही सेना की सात गढ़वाल, 15 राष्ट्रीय राइफल और 23 ग्रेनेडियर्स ने मिलकर साझा तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा से चार किलोमीटर भीतर तक मार कर रहे गोले

7 Pak terrorist hidden in Kandiyan forests of Keran sector - Ceasefire Violation

उधर, जम्मू में रविवार की चुप्पी के बाद पाक रेंजरों ने सोमवार को दोपहर से ही सांबा, रामगढ़, हीरानगर और कठुआ सेक्टर में सरहद की 40 से अधिक चौकियों और करीब 90 सीमांत गांवों को निशाना बनाकर मोर्टारों और मशीनगनों से गोले बरसाने शुरू कर दिए।

उनके गोले सीमा से चार किलोमीटर भीतर तक मार कर रहे थे। इस गोलाबारी में सांबा सेक्टर के खोरा बीओपी पर तैनात बीएसएफ की नौवीं वाहिनी के देवेंद्र कुमार सिंह (निवासी आगरा) शहीद हो गए। दो अन्य जख्मी हुए हैं। कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। भारत की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

बुरी तरह से बौखलाया पाकिस्तान गणतंत्र दिवस पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी के चलते सोमवार को घने कोहरे का फायदा उठाकर सीमा के उस पार मौजूद ट्रेंड आतंकियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ कराने के मकसद से युद्घस्तर पर गोलाबारी शुरू की गई। हीरानगर सेक्टर के सभी शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed