{"_id":"920cd531fc091a72120692bf2c6b8fdc","slug":"7-day-state-mourning-in-honour-of-j-k-cm-sayeed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन का राजकीय शोक, झंडे आधे झुकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन का राजकीय शोक, झंडे आधे झुकाए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर रियासत में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकारी इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा राज्य के झंडे को आधा झुका दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने कहा है कि दिवंगत मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के प्रति सम्मान के तहत रियासत में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। वीरवार को रियासत में सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे।
विज्ञापन
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। केएएस एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
नागरिक सचिवालय के कर्मचारियों की समन्वय समिति की चेयरमैन गुलाम रसूल मीर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया। बैठक में पीएस जंबाल, मकबूल हुसेन, फारूक अहमद ने भी अपने विचार प्रकट किए।