{"_id":"eb9ed7fdaa50ce1e77c50d333a9b30a8","slug":"67-schools-without-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन सकी 67 स्कूलों की इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन सकी 67 स्कूलों की इमारतें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों को अपग्रेड तो किया जाता है, लेकिन इनकी इमारतें नहीं बन पाती हैं। 2014 में शिक्षा विभाग की तरफ से जम्मू संभाग में 200 से ज्यादा स्कूलों को अपग्रेड किया गया, लेकिन शिक्षा विभाग 67 स्कूलों की इमारतों का निर्माण कार्य आज तक नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन
इमारत की सुविधा न होने के कारण विद्यार्थी बरामदे या फिर खुले में बैठ कर शिक्षा हासिल करने को मजबूर हैं। शिक्षा के स्तर को सुधारने और विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान के तहत जम्मू संभाग में 200 के करीब प्राइमरी स्कूलों को अपग्रेड किया गया था। एसएसए के तहत इनको अपग्रेड करने के साथ शिक्षा विभाग को इनके इमारतों का भी निर्माण करना था।
विज्ञापन
इनका निर्माण कार्य न होने के कारण विद्यार्थी परेशान हैं। इमारत पुरानी होने के कारण बैठने के लिए स्थान नहीं बचा है। मजबूरन शिक्षकों को विद्यार्थियों को बाहर बिठाना पड़ता है। कई शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर लगाकर इमारतों और अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण करने की अपील कर चुके हैं।
विज्ञापन