फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   63 year old Lakhanpur toll post closed Government abolishes tax on import and export of goods

केंद्र सरकार का सपना हुआ साकार, लखनपुर टोल पोस्ट बंद, इस वसूली का महाराज के शासनकाल से भी है संबंध

Tue, 31 Dec 2019 06:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
63 year old Lakhanpur toll post closed Government abolishes tax on import and export of goods
लखनपुर टोल पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर में माल के आयात और निर्यात पर लगने वाले टैक्स को समाप्त करने की अधिसूचनाएं जारी कर दी है। इसके तहत लखनपुर टोल पोस्ट समेत रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट पर चलने वाली आबकारी की माइनर पोस्टों पर भी राज्य कर की वसूली को मंगलवार आधी रात से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


2020 की शुरुआत के साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार को इस कर के रूप में मिलने वाला लगभग नौ सौ करोड़ रुपये का राजस्व भी अब बंद हो जाएगा। यह राज्य को मिलने वाला राजस्व का सबसे बड़ा स्त्रोत रहा है। टोल पोस्ट को बंद करने की लंबे समय से विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से मांग की जाती रही है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर लेवी ऑफ टोल टैक्स एक्ट संवत, 1995 की धारा चार के तहत जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की लखनपुर टोल पोस्ट सहित रेलवे स्टेशनों, एयरपोर्ट और इंटरस्टेट रूट की माइनर पोस्टों पर भी कर वसूली को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जम्मू कश्मीर में महाराजा के समय में ही चुंगी वसूली जाती थी

इससे ढाई साल पहले देखा गया केंद्र सरकार का वन नेशन वन टैक्स का सपना भी आखिरकार पूरा हो गया है। जम्मू कश्मीर में महाराजा के समय में ही चुंगी वसूली जाती थी, लेकिन सरकार की ओर से 1956 में आधिकारिक रूप से राज्य कर को अमल में लाया गया था।

मंगलवार रात से जहां कामर्शियल वाहनों पर लगने वाला कर समाप्त हुआ है वहीं लगभग पौने दो साल पहले जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से एतिहासिक फैसला लेते हुए नान कामर्शियल वाहनों से कर की वसूली को समाप्त किया गया था।

जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को शाम छह बजे तक लखनपुर टोल पोस्ट पर 90 लाख रुपये का कर वसूला जा चुका था। उधर, नई अधिसूचना के बारे में जानकारी मिलने के बाद टैक्स जमा करने से बचने के लिए वाहन लखनपुर से पहले ही रुकना शुरू हो गए हैं। लखनपुर के ट्रक यार्ड में भी वाहनों को जमावड़ा लग गया है। टोल पोस्ट से कुछ एक वाहन ही टोल कटवाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed