फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पानी स्टोरेज टैंकों की सफाई रामभरोसे

पानी स्टोरेज टैंकों की सफाई रामभरोसे

विज्ञापन
पानी स्टोरेज टैंकों की सफाई रामभरोसे
जम्मू। इन दिनों सीधा सप्लाई का पानी पीने वाले सावधान हो जाएं। यह पानी आपको बीमार कर सकता है। पीएचई विभाग के स्टोरेज टैंकों की महीनों से सफाई नहीं हुई है। शहर के पानी स्टोरेज टैंकों की सफाई राम भरोसे ही है। इसके चलते कई इलाकों में घरों के नलकों में सप्लाई होने वाले पानी से बदबू आ रही है। टैंकों की सफाई के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग के सूत्रों के अनुसार टैंकों की सफाई होने में दो से तीन माह लग सकते हैं। गर्मी के मौसम में टैंकों की सफाई कर पाना मुश्किल होता है। क्योंकि कि सफाई के दौरान पानी आपूर्ति बाधित होती है। गर्मी के दिनों में पहले ही पानी की किल्लत होती है, ऐसे में टैंकों की सफाई का काम शुरू करने से पानी के लिए हाहाकार मच सकता है। अब सफाई जुलाई और अगस्त माह के बीच ही सफाई संभव है। बरसात में पानी पर्याप्त मात्रा में होता है। फिलहाल टैंकों में व्लीचिंग पाउडर डालने की तैयारी है। इससे दुर्गंध काफी हद तक कम होगी।
विज्ञापन


टैंकों में जम जाती है मिट्टी
अक्सर पानी के साथ मिट्टी भी टैंकों तक पहुंचती है। जो पानी के साथ टैंकों के आसपास जमा हो जाती है। इससे नलों तक पानी काफी दूषित पहुंचता है। हालांकि टैंकों में पानी को फिल्टर कर भरा जाता है। बावजूद इसके कुछ हद तक मिट्टी टैंकों में पहुंच जाती है। वह फिर सप्लाई के पानी के साथ लोगों के घरों तक पहुंच जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी न्यू प्लांट, रिहाड़ी और आसपास इलाकों में हैं। इन इलाकों में आए दिन गंदे पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी स्टोरेज टैंकों की सफाई जुलाई और अगस्त माह के बीच की जाएगी। इस दौरान पानी पर्याप्त मात्रा में होता है। मौजूदा समय में सफाई कर पाना मुश्किल रहता है। पानी आपूर्ति रूटीन में की जा रही है।
- अशोक गंडोत्रा, मुख्य अभियंता, पीएचई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed