फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कालेज मंजूर होने पर मनाया जश्न

कालेज मंजूर होने पर मनाया जश्न

विज्ञापन
कालेज मंजूर होने पर मनाया जश्न
उधमपुर। नीली नाला में डिग्री कालेज की मंजूरी मिलने के बाद जिब क्षेत्र के ग्रामीणों का खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इसी को लेकर दोपहर के समय जिब क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के सरपंच व पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रैली निकाली। ढोल की थाप पर सभी जमकर नाचे। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

कैंबल डंगा के सरपंच शशि सडोत्रा, समोल के सरपंच प्रीतम सिंह व नीली नाला के पूर्व सरपंच लाल चंद के नेतृत्व में दोपहर के समय नीली नाला से रैली निकाली गई। जिब के विभिन्न क्षेत्रों से होकर रैली कैंबल डंगा पहुंच कर संपन्न हुई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पवन गुप्ता ने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का हम नारा तो देते हैं, तो बेटियों को पढ़ने के लिए सुविधाएं देना भी हमारा कर्तव्य है। उधमपुर और आसपास के विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेने के लिए दरबदर होना पड़ता था। उधमपुर डिग्री कॉलेज और महिला कॉलेज में 3000 से ज्यादा विद्यार्थी होने के कारण प्रशासन कई विद्यार्थियों को दाखिला देने में असमर्थ होता था। इस समस्या को देखते हुए अपने कार्यकाल में गवर्नर के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई को 20 अक्तूबर 2018 को एक पत्र लिखकर गुजारिश की थी कि नीली नाला में पचास कनाल की सरकारी भूमि पर डिग्री कॉलेज बनाया जाए। राज्यपाल ने इस मांग को पूरा कर हजारों लोगों को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed