फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चिनैनी में कांग्रेस एक सीट पर सिमटी

चिनैनी में कांग्रेस एक सीट पर सिमटी

Sun, 21 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी में कांग्रेस एक सीट पर सिमटी
चिनैनी। कई दिन के इंतजार के बाद शनिवार को निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो गए। इसमें भाजपा को तीन और निर्दलीय को वार्ड में जीत मिली। उधर कांग्रेस एक ही सीट पर सिमट गई है। हालांकि चिनैनी में अभी किसी का भी चेयरमैन नहीं बन रहा है, लेकिन चेयरमैन बनाने के लिए भाजपा व कांग्रेस आजाद उम्मीदवारों का रुख करेगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण के तहत चिनैनी में हुए मतदान के बाद शनिवार को उधमपुर में नौ बजे मतगणना शुरू हो गई। चिनैनी की मतगणना चार चरण में हुई, जिसमें पहला चरण वार्ड एक व वार्ड चार का था। दूसरे चरण में वार्ड दो व वार्ड पांच की मतगणना हुई। तीसरे चरण में वार्ड तीन व वार्ड छह का परिणाम सामने आया। चौथे व अंतिम चरण में वार्ड सात का उम्मीदवार घोषित हुआ। कुल 20 उम्मीदवार चिनैनी निकाय चुनाव के सात वार्ड में उतरे थे, जिनमें से भाजपा को वार्ड दो, तीन व छह में जीत मिली, जबकि वार्ड एक में निर्दलीय, वार्ड पांच व सात में निर्दलीय ने बाजी मारी है, जबकि कांग्रेस को वार्ड चार की सीट की मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed