{"_id":"5b71db5d42c79246734f11e7","slug":"61534188381-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 टुकड़ियों ने दी मंच को सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 टुकड़ियों ने दी मंच को सलामी
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पीजी कॉलेज के मैदान में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस, फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, शेर-ए-कश्मीर पुलिस एकेडमी के जवानों, एनसीसी कैडेट सहित 38 से ज्यादा टुकड़ियों ने हिस्सा लेकर मुख्य मेहमान को शानदार परेड द्वारा सलामी दी। इस अवसर पर एडीसी कृष्ण लाल मुख्य मेहमान थे।
सुबह करीब नौ बजे एडीसी ने तिरंगा फहरा कर फुल ड्रेस रिहर्सल के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगा फहराने के बाद एडीसी ने पुलिस वाहन में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जवानों, एनसीसी कैडेट व स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार परेड द्वारा मुख्य मेहमान को सलामी दी। परेड के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान पूरी तैयारी के साथ सबसे आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवान, पीजी कॉलेज उधमपुर, सरकारी महिला कॉलेज व ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेट कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। निजी स्कूलों के बैंड का दल संगीत की धुन बजाते हुए चल रहा था। परेड से पहले ही बारिश जारी थी। लेकिन विद्यार्थियों व जवानों ने बारिश की परवाह किए बिना शानदार परेड की। बारिश के बावजूद देशभक्ति का जज्बा बना रहा। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के बैंड के दल में अंत में मुख्य मेहमान को सलामी दी। एडीसी ने जवानों व विद्यार्थियों के परेड की सराहना की। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सभी 15 अगस्त के कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस मौके पर एसएसपी उधमपुर रईस मोहम्मद भट, एसीआर सुभाष डोगरा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।