{"_id":"5b33f0094f1c1b36208b56b5","slug":"61530130441-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेक मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेक मांगी खुशहाली
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वर्ष में दो बार लगने वाले मेले का आयोजन बुधवार को गोल मेला इलाके में हुआ। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भगवान जगन्नाथ मंदिर में माथा टेक कर खुशहाली मांगी।
जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर गोल मेला इलाके में सुबह करीब नौ बजे से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। सबसे पहले श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर मेला स्थल पर पहुंचे, जहां मनपसंद खरीदारी की। युवतियों व महिलाओं को श्रृंगार के सामान के स्टाल पर खरीददारी करने में व्यस्त देखा गया, तो बच्चे खिलौने खरीदने में व्यस्त रहे। वहीं ज्यादातर पुरुष खाने पीने की चीजों का स्वाद लेते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मेले में लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती गई। शाम के समय बादल छाने पर मौसम सुहावना था। ज्यादातर लोग परिवार के साथ मेले का आनंद उठाने के लिए पहुंचे थे।
मेले के बाद से दिन होने लगते हैं छोटे
भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हर छह महीने के बाद मंदिर के साथ के मैदान में गोल मेला का आयोजन किया जाता है। इसके बाद से दिन छोटे होने शुरू हो जाएंगे और इसी को लेकर लोग मंदिर में पहुंच कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस वर्ष का दूसरा मेला दिसंबर में होगा।