फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Sat, 23 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
उधमपुर। जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना मजालता पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते कैल पलडाई इलाके में वीरवार देर रात को धार रोड पर हुई। यहां कार (जेके02एडी0341) को सामने से तेज गति में आ रही बस (जेके जेके02एन-8195) ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक काली दास निवासी बजालता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके शव को पीएचसी पनाड़ा में पहुंचाया गया। वहीं, बस भी कार को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा कर रुक गई।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना शुक्रवार दोपहर को शहर के एमएच चौक इलाके में हुई, जहां मोटरसाइकिल (जेके08ई-7955) को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार पुलिस का जवान मोहम्मद होशियार पुुत्र हाजी कासिम निवासी दुमान कठुआ और उसकी पांच वर्ष की बेटी नाजिया अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, टैंकर चालक को हिरासत में लिया। तीसरी दुर्घटना रैंबल थाना क्षेत्र के मांड इलाके में हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने राजमार्ग के किनारे चल रहे मुंशी राम(42) निवासी गोल मेला उधमपुर को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed