फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   करमाड़ा में घुसपैठिया मारे जाने के बाद उस पार बढ़ी हलचल

करमाड़ा में घुसपैठिया मारे जाने के बाद उस पार बढ़ी हलचल

Thu, 22 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
करमाड़ा में घुसपैठिया मारे जाने के बाद उस पार बढ़ी हलचल
पुंछ। पिछले दिनों नियंत्रण रेखा के करमाड़ा सेक्टर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की वर्दी में एक घुसपैठिए को मारे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना की हलचल गढ़ गई है। नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अनुसार कुछ दिनों ने नियंत्रण रेखा पर रात भर पाकिस्तानी सेना के वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की अग्रिम चौकियों की तरफ आने वाले वाहनों की लाइटें भी पूरी तरह बंद होती हैं, लेकिन उनके आने-जाने की आवाजें रात में घंटों सुनाई देती हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो करमाड़ा की घटना के बाद करमाड़ा से दिगवार तक के क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के कई बड़े अधिकारियों ने अपनी अग्रिम चौकियों का दौरा कर वहां तैनात जवानों से मुलाकत की है और क्षेत्र का जायजा भी लिया है। पाकिस्तानी सेना की हलचल बढ़ने से जहां नियंत्रण रेखा के इस पार ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने आने वाले दिनों में पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जाने वाली गोलाबारी की घटनाएं बढ़ने की आशंका जाहिर की है। यह भी हो सकता है कि आने वाले दिनों में करमाड़ा की ही तरह अन्य भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान बैट हमलों को अंजाम देने का प्रयास करे। जिस प्रकार उस पार पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों में अचानक बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, उससे ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी सेना हथियार एवं गोलाबारूद जमा कर रही है। ऐसे में गोलाबारी की आड़ में फिर से आतंकियों को नियंत्रण रेखा के पार भेजने की कोशिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed