{"_id":"5a7cafa54f1c1ba1268b9336","slug":"61518120869-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः हरियाणा में कश्मीरी छात्रों की पिटाई पर वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः हरियाणा में कश्मीरी छात्रों की पिटाई पर वाकआउट
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। हरियाणा में कश्मीरी छात्रों की पिटाई के मामले में विधान परिषद में वीरवार को एक बार फिर जोरदार हंगामा हुआ। मामले में नेकां व भाजपा सदस्य आपस में उलझ गए। उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए।नेकां सदस्य शौकत हुसेन गनेई ने कार्यवाही शुरू होते ही हरियाणा का मामला उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में कश्मीरी छात्रों की पिटाई हो रही है। इस मामले में भाजपा सदस्य अशोक खजूरिया, रमेश अरोड़ा, प्रदीप शर्मा से उनकी बहस भी हो गई।सरकार की तरफ से समाज कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन ने कहा कि हरियाणा के मामले में एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे बाहरी राज्यों में पढ़ रहे हैं। जब भी कोई ऐसा मामला आता है, सरकार संज्ञान लेती है। लेकिन यह कोई नया मामला नहीं, पिछले तीन दशक से ऐसे मामले नजर में आते रहे हैं। हमें इस सदन से कोई ऐसी बात नहीं करनी चाहिए, जिससे मुश्किल बढ़े। विपक्षी सदस्यों ने मंत्री के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए सदन से वाक आउट कर दिया।
विज्ञापन