{"_id":"5a78b77a4f1c1bff388b6932","slug":"61517860730-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय हाकी कोच की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय हाकी कोच की सड़क हादसे में मौत
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जम्मू-पुंछ हाईवे स्थित मंजाकोट तहसील के देरी रल्योट क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पुंछ निवासी हॉकी के राष्ट्रीय कोच की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य महिला हॉकी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुंछ निवासी कोच शाम लाल शर्मा तीन महिला खिलाड़ियों के साथ भोपाल से हॉकी प्रतियोगिता से भाग लेकर लौट रहे थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे जब उनकी कार मंजाकोट के देरी रल्योट गांव पहुंची तो कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पुंछ निवासी कोच समेत तीन महिला खिलाड़ी पुंछ निवासी हरमीत कौर, अभिलोव कोर और महिका मैनी भी घायल हो र्गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया व सभी को जिला अस्पताल शिफ्ट किया, जहां डॉक्टरों ने कोच को मृत लाया घोषित कर दिया। घायल खिलाड़ियों का उपचार जारी है व हालत स्थिर बताई जा रही है।