फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   600 meters long tunnel to be built at cafeteria turn on Jammu-Srinagar National Highway

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ पर बनेगी 600 मीटर लंबी टनल

विज्ञापन
600 meters long tunnel to be built at cafeteria turn on Jammu-Srinagar National Highway
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ पर 600 मीटर लंबी टनल का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया कराएगी। इस अहम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इसका फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता का कहना है कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ पर 600 मीटर लंबी टनल का निर्माण होगा। इस क्षेत्र में बारिश होने पर भूस्खलन की आशंका बनी रहती है और भूस्खलन के बाद यातायात बाधित हो जाता है। ऐसे में टनल बनाकर भूस्खलन की आशंका वाले इलाके को ऑल वेदर रोड में बदला जाएगा। रामबन और बनिहाल के मध्य साढ़े चार किलोमीटर और सवा चार किलोमीटर की दो और टनल भी प्रस्तावित हैं। कुल मिलाकर तीन टनलों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है। उल्लेखनीय है कि साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड टनल को लोकार्पण से पहले ही यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से खोला जा चुका है। लोकार्पण के लिए केंद्र सरकार से तिथि जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इस टनल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed