{"_id":"5a6eef48eb9ba8402655544dc871441f","slug":"60-water-supply-station-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई के 60 स्टेशन ठप, कई गांवों त्राहिमाम मच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई के 60 स्टेशन ठप, कई गांवों त्राहिमाम मच
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Thu, 07 May 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की शुरुआत भर हुई है और पानी पर त्राहिमाम मच गया है। कहीं, पानी की सप्लाई रूटीन से कम हो गई है, तो कहीं पर पंपिंग स्टेशन ही ठप हो गए हैं। हैरान करने वाली बात है कि वर्तमान समय में करीब 60 पंपिंग स्टेशन पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, जबकि एक पंपिंग स्टेशन से कई गांवों को पानी की आपूर्ति करवाई जाती है।
विज्ञापन
गरमी के सीजन में इससे पहले इतने बदतर हालात कभी नहीं हुए। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी मशीनरी, देनदारी और स्टैंडबाई व्यवस्था के बिना हालात चिंताजनक हो गए हैं। एक तरफ लोगों के लिए पानी की बूंद-बूंद हासिल करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पीएचई महकमे के लिए लगातार बढ़ती जा रही चुनौती से निपटना मुसीबत बन गया है। कठुआ जिले में पीएचई विभाग के लगभग 400 स्टेशन हैं, जहां से लोगाें को पीने के पानी की आपूर्ति करवाई जाती है। कठुआ और हीरानगर के इलाकों में पीएचई के 270 स्टेशन हैं, इनमें से 55 स्टेशन मशीनरी खराब होने के बाद से ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
पीएचई महकमा एक स्टेशन की सप्लाई बहाल करता है तो तीन से चार और खराब हो जाते हैं। इसी क्रम से खराब पड़े पंपिंग स्टेशनों की संख्या का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में कठुआ जिले के 60 स्टेशन ठप हैं, जहां से पानी की आपूर्ति करना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
उस पर मोबाइल टैंकर की सेवा ठप रहने से कोढ़ में खाज जैसे हालात बन गए हैं। कंडी इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। वहां पानी की किल्लत पहले ही काफी ज्यादा है। अब हालत और खराब हो गई है।