फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   60 agriculture officers attached for two months and five days got deployment

Jammu News: दो माह पांच दिन से अटैच 60 कृषि अधिकारियों को मिली तैनाती

विज्ञापन
60 agriculture officers attached for two months and five days got deployment
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कृषि विभाग में निदेशालय के साथ दो माह पांच दिन से अटैच 60 अधिकारियों को अब तैनाती मिल गई है। इस संबंध में सचिवालय से आदेश जारी कर दिया गया है। अब ये अधिकारी मंगलवार से कार्यभार संभाल लेंगे। अब तक ये अधिकारी निदेशालय में आ रहे थे और हाजिरी लगाकर घर चले जा रहे थे। इन्हें कोई काम आवंटित नहीं किया गया था।
अधिकारियों की तैनाती न होने पर मसले को अमर उजाला ने प्राथमिकता के आधार पर उठाया था। इसके बाद अब अधिकारियों को तैनाती मिली है। अब अधिकारियों की तैनाती आदेश जारी हो गया है। इसमें जिला कृषि अधिकारी, एसएमएस, उपमंडलीय कृषि अधिकारी सहित अन्य पद पर तैनाती का आदेश कर रहे अधिकारी लाभान्वित हुए हैं। अधिकारियों का अटैचमेंट आदेश दो मई को जारी हुआ था। इसमें संशोधन के लिए अभी तक तीन आदेश जारी हुए। इसके बावजूद भी 60 अधिकारियों को तैनाती नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


इन अधिकारियों को मिली तैनाती
जिला कृषि अधिकारी तिलक राज को कृषि अर्थशास्त्री जम्मू, मोहम्मद इकबाल खान को इंचार्ज मुख्य कृषि अधिकारी कुपवाड़ा, रविंद्र कुमार को कृषि केमिस्ट लाल मंडी, भूपेंद्र गुप्ता को वरिष्ठ वैज्ञानिक मशरूम लाल मंडी, दमेश वेद को मशरूम विशेषज्ञ लाल मंडी श्रीनगर, वशीद उल रहमान को एसएमएस श्रीनगर जबकि मुनीर अहमद को एचएडीपी में टीओ पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप राज बसन को जिला कृषि अधिकारी रामबन, शशी कांत शर्मा को एसएमएस दो फार्म मशीनरी डोडा, विकास कौशल को एसएमएस दो किश्तवाड़, अजय शर्मा को एसएमएस दो राजोरी, दलबीर सिंह को सहायक सायल केमिस्ट कठुआ, हरदीप सिंह को सहायक सायल सर्वे अधिकारी डोडा, अमित शर्मा को एएससीओ धरमारी, नरेंद्र पाल सिंह को सहायक एग्रोस्टोलाजिस्ट, जोगिंद्र सिंह को यूनिट मैनेजर एसएमएफ चिनौर, अशोक कुमार मशरूम विकास अधिकारी कठुआ, अंबिका रानी को एएससीओ जम्मू, अजीत सिंह को सहायक वोटानिस्ट जम्मू बनाया गया है।
इसके अलावा चंद्र शेखर को सहायक सॉयल केमिस्ट, नीरज राजवाल को कृषि निदेशालय जम्मू, विनोद थापा को एरिया विकास अधिकारी पुलवामा, राजिंद्र खजुरिया को एरिया कृषि अधिकारी अनंतनाग, जावीद अहमद शाह को टेनिंग अधिकारी गंदरबाल, अदिना अल्ताफ को एडीओ बडगाम, इरफान जहूर को एएससीओ पुलवामा और परमजीत सिंह को एसएमएस पुलवामा तैनाती दी गई है।

इन्हें मिली एसएमएस पद पर तैनाती
कुलदीप शर्मा को एसएमएस दो बिलावर, रवि सिंह चौहान को एसएमएस तीन बसोहली, नवीन कुमार को एसएमएस तृतीय थाथरी, संजय शर्मा को एसडीएओ गूल, विजय पाल चौधरी को एसएमएस तृतीय कालाकोट, साहिल गंडोत्रा को एसएमएस तृतीय कालाकोट, आरिफ खुशीद को एसडीएओ गांदरबाल, अब्दुल मजीद चौपान एसएमएस सीडीएल रोहमा, ओपिंद्र कौल को निदेशालय जम्मू भेजा गया है।

इसी तरह विश्व कुमार को एसएमएस एसडभ्एल कुलगाम, राकेश खजुरिया को एसएमएस कुलगाम, अजय कुमार को एसएमएस तृतीय पद्दर, सीमा हमीद को कृषि सहायक इंनपुट श्रीनगर भेजा गया है।
आदेश जारी हुए हैं। अधिकारियों को तैनाती मिली है। पदभार संभालने के बाद काम संभालेंगे।
- एएस रीन, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed