{"_id":"9cf91e96f6e50158a5ac6b83716f04c6","slug":"6-sho-changed-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के छह थानों के एसएचओ बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के छह थानों के एसएचओ बदले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छह थानों के थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें से तीन को जिला पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जिला पुलिस लाइन से तीन इंस्पेक्टरों को थानों में तैनात किया गया है। पुलिस की बोर्ड बैठक में मंगलवार को तबादलों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन
गंग्याल पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय जंबाल, त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ नवीन अंगराल और नगरोटा के एसएचओ दलीप सिंह को जिला पुलिस में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं बाग ए बाहु के एसएचओ रविंदर सिंह को नबावाद और नबावाद के एसएचओ करण चलोत्रा को नगरोटा ट्रांसफर किया गया है। पक्का डंगा पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुलदीप कुमार को त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन भेजा गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अजाज अहमद को जिला पुलिस लाइन से गंग्याल, पुलिस लाइन से विजय सिंह को बाग ए बाहु, पुलिस लाइन से अजय भट्ट को पक्का डंगा लगाया गया है। एक दिन पहले ही दो इंस्पेक्टरों के जोन बदल दिए गए थे और चार सब इंस्पेक्टरों सहित तीन एएसआई के जोन भी बदले गए थे।
एसएपी उत्तम चंद ने इसकी पुष्टि की है। इन सभी थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो लाइन में भेजे गए तीन एसएचओ को अपने क्षेत्र में सही काम नहीं करने के चलते हटाया गया है।