फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 candidates in a row in anantnag bie elections

लोकसभा उपचुनाव में अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में छह उम्मीदवार मैदान में

Thu, 30 Mar 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 30 Mar 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
6 candidates in a row in anantnag bie elections
लोकसभा उपचुनाव - फोटो : Demo Photo

कश्मीर के अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद यासीन पोसवाल के नामांकन वापस लेने के बाद छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर के अनुसार नाम वापस लेने के आखिरी दिन पोसवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

विज्ञापन



इससे अब छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें कांग्रेस व नेकां से संयुक्त उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर, पीडीपी के मुफ्ती तसद्दुक, राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी एस से संजय कुमार धर, जेएंडके किसान मजदूर पार्टी के गुलाम मोहम्मद वानी और निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कौल और सज्जाद अहमद डार शामिल हैं।
विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र में 12 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर ने बडगाम के जिला चुनाव अधिकारी को श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्टेटिक सर्विलांस टीम को तैनात करने कहा है, ताकि चार्टर्ड फ्लाइटों के माध्यम से आने वाले कैश पर नजर रखी जा सके। जिला चुनाव अधिकारी श्रीनगर ने जिला लीड बैंक मैनेजर से कहा है कि वह प्रतिदिन दस लाख से ऊपर जिले में किसी भी बैंक में हुए लेन-देन की रिपोर्ट दें। इस रिपोर्ट को चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मतदान केंद्र बदले

6 candidates in a row in anantnag bie elections
पांच मतदान केंद्र बदले - फोटो : file

अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों के स्थलों को बदला गया है। जदीपोरा 25 के मतदान केंद्र को बदलकर खन्नाबल के गवर्नमेंट वाटर वर्कर्स डिवीजन में किया गया है। खारपोरा 64 के मतदान केंद्र को शिफ्ट कर एमएस खारपोरा में किया गया है।

इसी तरह खारपोरा 65 मतदान केंद्र को शिफ्ट कर पीएस जियाबल खारपोरा किया गया है। 47 बडगाम मतदान केंद्र को शिफ्ट कर जीएमएस बदारान किया गया है। 62 सालिया ए मतदान केंद्र को शिफ्ट कर पीएस गनेईगुंड किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed