फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 bsf post washed out in flood

सीमा पर 6 पोस्ट बह गए, जवानों को वायु सेना ने बचाया

Sun, 07 Sep 2014 12:59 AM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
6 bsf post washed out in flood

बाढ़ से सीमा और एलओसी पर भारी नुकसान हुआ है। वायु सेना के एयर कमाडिंग अफसर प्रशांत पतंगे ने कहा है कि बारिश और लो विजिबलिटी के बावजूद वायु सेना के हेलीकाप्टर राहत के लिए उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन


तवी और चिनाब नदियों की बाढ़ में सहयोगी नदियां भी मिल गई है। इसलिए तबाही बढ़ी है। जवानों ने 230 लोगों को हेलीकाप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वायु सेना बीएसएफ और सेना को भी मदद कर रही है।
विज्ञापन


एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि 6 हेलीकाप्टर राहत कार्य में जुटे हैं। मौसम खुलने पर और हेलीकाप्टर आ जाएंगे। बाढ़ से कई पुल बह गए हैं। साउथ मैन ब्रिज और साउथ न्यू ब्रिज को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अग्रिम पोस्टों पर भारी नुकसान

6 bsf post washed out in flood

अखनूर और ज्यौड़िया इलाके में एलओसी पर पोस्टों को नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ के 14 जावनों और सेना के 12 जवानों को बाहर निकालकर जानें बचाई गई हैं।

ऊमन, सामना समेत कई अग्रिम पोस्टों पर भारी नुकसान हुआ है। हमीरपुर में 130 लोगों को बाहर निकाला गया। रजोरी और पुंछ के रिमोट इलाके में पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

कुछ हेलीकाप्टर पठानकोट पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ की टीमें काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा है कि एलओसी पर तारबंदी को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed