{"_id":"5d6a0cf38ebc3e014a687bec","slug":"575-youth-joined-jammu-and-kashmir-light-infantry-regimental-centre-during-passing-out-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगरः आज इन 575 बेटों ने घाटी में पेश की नजीर, सेना में शामिल होने पर जानिए क्या बोले युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगरः आज इन 575 बेटों ने घाटी में पेश की नजीर, सेना में शामिल होने पर जानिए क्या बोले युवा
Sat, 31 Aug 2019 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
575 युवा सेना में शामिल
- फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर के 575 परिवारों में आज खुशी का माहौल है। इन परिवारों से 575 बेटे पासिंग आउट परेड के दौरान लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर में शामिल हुए। सेना में शामिल होने पर श्रीनगर निवासी वसीम अहमद मीर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मेरे माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सेना में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरे पिता भी सेना में थे, उनकी वर्दी ने मुझे सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
575 youth from J&K joined the Jammu and Kashmir Light Infantry Regimental Centre during the passing out parade in SRINAGAR, today. pic.twitter.com/i9bKYZvsvH
— ANI (@ANI) August 31, 2019विज्ञापन
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद जवान औरंगजेब के दो भाई भी सेना में शामिल हो चुके हैं। बेटों को सेना में शामिल होने के दौरान शहीद के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा था कि उन्होंने अपने एक बेटे की शहादत का बदला लेने के लिए दो बेटों को सेना में भेजा है।
विज्ञापन
सीमावर्ती जिला पुंछ के तहसील सलोनी निवासी सेना के शहीद जवान औरंगजेब के दोनों भाई मार्च माह में पुंछ के सुरनकोट में आयोजित भर्ती रैली में शामिल हुए थे। इसमें 11,000 से ज्यादा उम्मीदवार थे लेकिन केवल 101 का चयन किया गया। इन्हीं में यह दो नौजवान भी शामिल हैं।