{"_id":"577bf16e4f1c1b72027fac82","slug":"55-918-pilgrims-reached-in-amarnath-in-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 दिन में 55918 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 दिन में 55918 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा में मंगलवार को चौथे दिन 15923 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ ही पिछले चार दिन में 55918 यात्री पवित्र गुफा में हाजिरी दे चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पांचवें जत्थे में 1924 यात्री दर्शन के लिए गए।
इसमें 1408 पुरुष, 362 महिलाएं और 154 साधु शामिल रहे। अब तक की यात्रा में बच्चों की संख्या काफी कम रही है। इस बीच करंट पंजीकरण के लिए केंद्रों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। जिला प्रशासन की ढुलमुल व्यवस्थाओं पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने करंट पंजीकरण कोटे को बढ़ाने की मांग की है।
मंगलवार तड़के आधार शिविर जम्मू से बम बम भोले के जयघोष के साथ यात्रियों का जत्था आगे बढ़ा। देर शाम तक यात्री बालटाल तथा पहलगाम के आधार शिविर में पहुंच चुके थे। शालामार स्थित महाजन हाल में पहलगाम रूट के लिए 925 यात्रियों का करंट पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर पुरानी मंडी साधु संतों से खचाखच भरा हुआ है। यहां रोजाना करंट पंजीकरण करके साधु संतों को जत्थे के साथ भेजा जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती और वैष्णवी धाम में भी सैकड़ों यात्रियों का करंट पंजीकरण किया गया। संगम बैंक्वेट हाल में टोकन लेकर बड़ी संख्या में यात्री पंजीकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।