{"_id":"59fde0454f1c1b3c3d8b550c","slug":"548th-birthday-of-guru-nanak-dev-ji-celebrated-with-fervor-at-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बारामुला में सेना ने धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का 548वां जन्म दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बारामुला में सेना ने धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का 548वां जन्म दिवस
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
सेना ने मनाया गुरू पर्व
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सेना ने गुरु नानक देव जी का 548वां जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भारी संख्या में जवान गुरु ग्रांट साहिब जी के हजूर में माथा टेका। इस अवसर पर शब्द कीर्तन और गुरु का लंगर का भी आयोजन किया गया था। जिले में सबसे बड़ा आयोजन गुरुद्वारा छट्टी पादशाही बारामुला में था जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और इस पर्व को बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन
जीओसी डैगर डिविजन मेजर जनरल आरपी कप्लीता ने भी इस अवसर पर छट्टी पादशाही में हाजरी भरी और सिख समुदाय के लोगों को बड़े दिवस की शुभ कामनाएं दी। उनके अलावा अन्य सैन्य और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में वहां पहुंचे। इस दौरान मेजर जनरल आरपी कप्लीता ने आश्वान दिलाया कि राज्य और देश भर में अमन और शांति बहाल करने के लिए सेना अपना कार्य जारी रखेगी।
विज्ञापन
वहीँ उन्होंने छट्टी पादशाही के अलावा स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में भी हाजरी लगाई और जवानों को गुरू पर्व की बधाई दी। जवानों द्वारा इस पर्व पर शब्द कीर्तन का आयोजन भी किया था और बाद में गुरु का लंगर भी श्रद्धालुओं में परोसा गया। गौरतलब है कि इसके इलावा श्रीनगर के छट्टी पादशाही गुरुद्वारा में भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसके इलावा घाटी के विभिन गुरुद्वारों में भी गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए थे।
विज्ञापन