फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   52 more companies of paramilitary forces sent back from Kashmir,decision taken on normalcy in valley

अर्द्धसैनिक बलों की 52 और कंपनियां कश्मीर से वापस, हालात सामान्य होने पर हुआ फैसला

Mon, 30 Dec 2019 12:30 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 30 Dec 2019 12:30 AM IST
सार

  • अनुच्छेद 370 हटने पर घाटी में तैनात किए गए थे 50 हजार से अधिक जवान  
  • कश्मीर में कानून-व्यवस्था और हालात सुधरने के बाद हटाए जा रहे सुरक्षा बल
  • केंद्र सरकार ने 24 दिसंबर को लिया था 72 कंपनियां मूल स्थानों पर भेजने का फैसला

विज्ञापन
52 more companies of paramilitary forces sent back from Kashmir,decision taken on normalcy in valley
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले कानून-व्यवस्था के लिए तैनात अर्द्धसैनिक बलों की 52 और कंपनियां रविवार को कश्मीर घाटी से वापस भेज दी गईं। इन्हें जम्मू, सांबा, कठुआ तथा अन्य स्थानों पर ठहराया गया है। जम्मू से स्पेशल ट्रेन से कंपनियों को सोमवार से सिलसिलेबार ढंग से गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इन कंपनियों को अब वहीं वापस तैनात किया जाएगा, जहां से हटाकर उन्हें जम्मू-कश्मीर लाया गया था। एक कंपनी में 100 जवान होते हैं, इस तरह 5200 जवानों की घाटी से वापसी हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी तथा एसएसबी की कंपनियों को वापस भेजा गया है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने रविवार को 52 कंपनियों को वापस भेजने की पुष्टि की। बताया, सुरक्षा बलों की कानवाय के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एकतरफा यातायात बहाल रखा गया था। बावजूद इसके कई गाड़ियां जाम में फंस गईं। देर शाम तक सुरक्षा बलों की कंपनियां अपने-अपने तय स्थानों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


24 दिसंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पांच अगस्त के बाद बने हालात की समीक्षा की गई थी। बैठक में तत्काल प्रभाव से केंद्रीय सशस्त्र बलों की 72 कंपनियों को घाटी से हटाने का फैसला किया गया था। इसमें सीआरपीएफ की 24, बीएसएफ की 12, आईटीबीपी की 12, सीआईएसएफ की 12 और एसएसबी की 12 कंपनियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी वापस जा चुकी हैं कंपनियां
घाटी से पहले भी सुरक्षाबलों की लगभग 50 कंपनियां वापस जा चुकी हैं। पिछले दिनों पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद यहां से 20 कंपनियों को एयरलिफ्ट किया गया था। अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले घाटी में लगभग 500 कंपनियां अलग-अलग स्थानों से यहां आई थीं।

काफिले का वाहन पलटा, छह जवान घायल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बट्टल बालियां में घाटी की तरफ से सीआरपीएफ जवानों को लेकर आ रहा 24 बटालियन का एक वाहन हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में छह जवान घायल हो गए। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही सुरक्षा बलों के दूसरे वाहन भी रुक गए। उनमें सवार जवानों ने हादसे में घायल जवानों को निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। किसी भी घायल की हालत नाजुक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed