फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गंगेड़ा की पहाड़ी पर जाकर तवी का स्रोत

गंगेड़ा की पहाड़ी पर जाकर तवी का स्रोत

Wed, 24 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गंगेड़ा की पहाड़ी पर जाकर तवी का स्रोत
उधमपुर। देविका कायाकल्प परियोजना के लिए तैयार की गई को-आर्डिनेशन कमेटी ने मंगलवार शाम को जिला विकास आयुक्त रविंद्र कुमार के साथ देविका नदी व आसपास के इलाकों का दौरा कर देविका नदी की स्थिति को देखा।
विज्ञापन

दौरे के दौरान कमेटी ने देखा कि किस प्रकार देविका नदी प्रदूषित हो रही है और इससे आसपास की जमीन पर क्या असर पड़ रहा है। कमेटी ने इसकी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद देविका नदी के स्रोत को देखने के लिए पूरी कमेटी जिला विकास आयुक्त रविंद्र कुमार के साथ गंगेड़ा की पहाड़ी पर भी गई। कमेटी ने देखा किस प्रकार गंगेड़ा में नदी के स्रोत को सुरक्षित रखा जा सकता और किस प्रकार इस स्थान पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा सकता है। जिला विकास आयुक्त ने कहा कि देविका कायाकल्प परियोजना से देविका नदी को इस प्रकार विकसित किया जाना चाहिए कि यह वाटर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट सभी के लिए एक उदाहरण बने। उन्होंने कमेटी में शामिल सभी अधिकारियों से कहा कि सभी तालमेल के साथ काम करते हुए नवंबर के पहले सप्ताह में इस परियोजना पर काम शुरू करें। काम में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एडीसी गुरविंदरजीत सिंह, सीपीओ राजीव भूषण, एसीआर सोनू परगल, एक्सईएन यूईईडी, डीएफओ व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed