फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डिग्री कॉलेज मंजूर न होने पर निकाला जुलूस

डिग्री कॉलेज मंजूर न होने पर निकाला जुलूस

Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज मंजूर न होने पर निकाला जुलूस
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के लोगों ने डिग्री कालेज मंजूर न होने पर राज्य सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। मंडी-पुंछ मार्ग को करीब दो घंटों तक जाम भी किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर मंडी तहसील के लिए डिग्री कालेज मंजूर नहीं किया गया, तो तहसील को बंद कर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर के समय मंडी कसबे में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अहमद गनेई की अगुवाई में जुलूस निकाला, जो कसबे के विभन्न हिस्सों से होता हुआ पुंछ-मंडी मार्ग पर पहुंचा। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने राज्य सरकार पर मंडी तहसील के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस दौरान आफताब गनेई ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर डिवीजन में छह-छह सरकारी डिग्री कालेज मंजूर किए, लेकिन मंडी तहसील की इसमें अनदेखी की गई। यहां के लिए एक भी डिग्री कालेज नहीं दिया गया, जबकि तहसील के लोरन, सावजियां, गगड़िया जैसे क्षेत्रों के बच्चों को 40 से 50 किलोमीटर दूर पुंछ डिग्री कालेज में पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed