{"_id":"5ab9ceab4f1c1b8f778b7a8a","slug":"51522126507-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा में 29वें दिन भी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा में 29वें दिन भी प्रदर्शन
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। जिले की मांग पर वीरवार को 29वें दिन जिला के आंदोलन से जोड़ने के लिए आंदोलनकारियों की विभिन्न टीमों ने गांवों का दौरा किया। उन्होंने 17 मार्च को होने वाली जम्मू चलो महारैली को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा।
वीरवार को नौशेरा में विभिन्न संगठनों की तरफ से धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सनातन धर्म सभा, गुरु रविदास सभा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन आदि संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। 28 दिनों से लगातार नौशेरा बंद से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी संख्या में पटेल चौक में एकत्रित हुए सभी समुदायों के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए रोष रैली निकाली। यह रैली झांगर चौक, मुख्य मुख्य अड्डे से होते हुए तहसील हेडक्वार्टर पहुंची, जहां लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने में पहुंचे एमएलसी सुरिंदर चौधरी ने अपने अपने संबोधन में कहा कि नौशेरा का नौजवान कल का भविष्य है। उसे जोश में होश नहीं खोना चाहिए। नौशेरा बंद के चलते छोटे-बड़े दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद भी जिले की जंग कमजोर नहीं पड़ी है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कमेटी नौशेरा भेजी है, उसमें बहुत काबिल लोग हैं। आप लोग अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाइए और आपसी प्रेम व भाईचारे को कमजोर मत होने दीजिए। चेयरमैन वेटरन सिटिजन फोरम अशोक शर्मा, गोपाल शर्मा, विशाल शर्मा, मोहम्मद शफी आदि ने कहा कि हम सब एकजुट हैं। हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे और किसी भी कीमत पर नौशेरा को जिला बनाकर रहेंगे।