फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   85 में 26 आईपीएस डेपुटेशन, आधा दर्जन और जाने के जुगाड़ में

85 में 26 आईपीएस डेपुटेशन, आधा दर्जन और जाने के जुगाड़ में

Wed, 31 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
85 में 26 आईपीएस डेपुटेशन, आधा दर्जन और जाने के जुगाड़ में
जम्मू पुलिस - फोटो : File Photo

जम्मू। आतंकवाद से ग्रस्त जम्मू कश्मीर राज्य आईपीएस अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। दूसरे राज्यों के रहने वाले जम्मू कश्मीर कैडर के आईपीएस रियासत में नौकरी नहीं करना चाहते है। आलम यह है कि 85 अधिकारियों में से 26 डेपुटेशन लेकर दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं।

विज्ञापन


आधा दर्जन और डेपुटेशन लेकर बाहर जाने की जुगत में हैं।कई आईपीएस अधिकारी हैं, जिनको केंद्र से वापस लाने के लिए राज्य गृह विभाग ने कई बार केंद्रीय गृह विभाग को पत्र लिखे, लेकिन अधिकारी वापस आने को तैयार नहीं। सूत्रों का कहना है कि एक आईजी रैंक के अधिकारी सहित आधा दर्जन ऐसे हैं, जो जोर लगा रहे हैं कि उनको डेपुटेशन मिले। इन अधिकारियों में से अभी एक हाल ही में डेपुटेशन से बाहर लौटा था।
विज्ञापन


1986 बैच की महिला आईपीएस डी आर डोले 2014, नवीन अग्रवाल 2016, एस एम सहाय 2016, बी श्रीनिवास 2015, एच के लोहिया 2016, आर आर स्वैन 2016, पंकज सक्सेना 2010, दीपक कुमार 2016, एसएस खंडारे 2014, टी नामगयाल 2013, मुकेश सिंह 2015, एक के सिन्हा 2012, गरीब दास 2016, विजय कुमार 2015, आनंद जैन 2013, उत्तम चंद 2017, केशव राम 2012, अतुल गोयल 2014, भीम सेन 2013, सुजित कुमार 2016, नीवा जैन 2016, उदय भास्कर बिल्ला 2017 और अब नीतिश कुमार डेपुटेशन पर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed