फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   500 terroristsOn the launching pad ready to infiltrate in Kashmir

अलर्टः कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में 500 आतंकी, सुरक्षा बल सतर्क

Fri, 11 Oct 2019 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Oct 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
500 terroristsOn the launching pad ready to infiltrate in Kashmir
भारतीय सेना, फाइल फोटो

भारतीय सुरक्षा बलों को जानकारी मिली है कि घाटी में अशांति फैलाने के लिए करीब 500 आतंकी घुसपैठ करने की फिराक में हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर ऐसी किसी भी अवांछित कोशिश से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गई है। जानकारी मिली है कि प्रशिक्षण पाए आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं और  एक बड़ा समूह आतंकी लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


खुफिया सूचनाओं के अनुसार, यह आतंकी घाटी सहित देश के कई प्रमुख शहरों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं। हालांकि सेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार और सतर्क है। सेना को किसी भी सुरक्षा चुनौती से ‘प्रभावी’ रूप से निपटने के लिए पूरी छूट दी गई है।

विज्ञापन

 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने आतंकवादियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उनके मुताबिक इन दिनों आतंकवादी कश्मीर में हथियारों की कमी का सामना कर रहे हैं। यही कारण है कि वो पुलिस थानों को निशाना बनाकर उनसे हथियार छीनने की नापाक कोशिशों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पाकिस्तान संकट में है और जम्मू-कश्मीर में हथियार भेजने के विभिन्न तरीकों को अपना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों के साथ ही बाहर से आये 200-300 आतंकवादी भी सक्रिय हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 500 आतंकवादी पीओके में प्रशिक्षण शिविरों में डेरा डाले हुए हैं। जोकि जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed