{"_id":"5a8822894f1c1b4e588b91c3","slug":"5-stone-pelters-arrested-in-pulwama-village-during-caso","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान पांच पत्थरबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान पांच पत्थरबाज गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 17 Feb 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाज
- फोटो : BASIT ZARGAR
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान पांच पत्थरबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पांचों युवक घाटी में हुई तमाम पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पुलवामा के करीमाबाद में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर गहन तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने पांच पत्थरबाज युवकों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक पांचों युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महबूबा सरकार की ओर से लगातार घाटी के पत्थरबाजों को रिहा किया जा रहा है। लेकिन इसका फायदा लेकर पत्थरबाज फिर से सुरक्षाबलों पर पथराव करने लगे है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी बारामूला के पाटन में सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ के बीच हिंसा भड़क उठी और स्थानीय युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसका फायदा लेकर आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।