जम्मू-कश्मीर में 5 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं विधान परिषद सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में विधान परिषद की छह में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध ही चुना जाना लगभग तय हो गया है। हालांकि तीन अप्रैल को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन रिटर्निंग अफसर मोहम्मद रमजान इसकी घोषणा कर सकते हैं।
वहीं कश्मीर सीट पर भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार अशोक कुमार भट्ट का नाम वापस लेना लगभग तय है। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार गिरधारी लाल रैणा उर्फ अजय भारती की सीट लगभग पक्की है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल को नाम वापस लेेने की तिथि है और इस दिन ही काफी हद तक साफ हो जाएगा कि विधान परिषद की छह सीटों के लिए कितने उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाते हैं।
छह में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो चुका है। पुंछ जिले की आरक्षित सीट से भाजपा के प्रदीप शर्मा इकलौते उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध एमएलसी बनने का रास्ता साफ है।
सिर्फ एक सीट के लिए ही मतदान के आसार
इसी तरह तीन अप्रैल को कश्मीर संभाग की सीट से भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार अशोक कुमार भट्ट के अपना नाम वापस लेते ही भाजपा के गिरधारी लाल रैणा उर्फ अजय भारती का एमएलसी बनना तय है। पीडीपी से जम्मू संभाग की सीट से अब्दुल क्यूम डार और कश्मीर संभाग से यासिर रेशी ही इकलौते उम्मीदवार हैं और उनका निर्विरोध एमएलसी बनने का रास्ता भी साफ है।
कश्मीर संभाग की एक सीट के लिए नेशनल कांफ्रेंस से आगा सईद महमूद के खिलाफ कोई नहीं है। ऐसे में उनकी जीत भी तय है। मुकाबला केवल जम्मू की एक सीट के लिए भाजपा के बिक्रम रंधावा और कांग्रेस के ठाकुर बलवीर सिंह के मध्य है। ऐसे में मतदान की जरूरत भी केवल एक सीट के लिए ही पड़ने के आसार हैं।